16 सीमावर्ती युवाओं को मिला 21 दिन का ड्राइविंग प्रशिक्षण

Published at :15 Feb 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
16 सीमावर्ती युवाओं को मिला 21 दिन का ड्राइविंग प्रशिक्षण

16 सीमावर्ती युवाओं के लिए आयोजित 21 दिवसीय ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कन्हौली समवाय के कार्यक्षेत्र में कार्यवाहक कमांडेंट आशीष कुमार पांडेय द्वारा किया गया.

विज्ञापन

सोनबरसा. एसएसबी 51वीं बटालियन, सीतामढ़ी-II द्वारा मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत “कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम” के अंतर्गत 16 सीमावर्ती युवाओं के लिए आयोजित 21 दिवसीय ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कन्हौली समवाय के कार्यक्षेत्र में कार्यवाहक कमांडेंट आशीष कुमार पांडेय द्वारा किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बीते 23 जनवरी से 14 फरवरी तक किया गया. इसके अंतर्गत प्रशिक्षुओं को गाड़ी चलाना, ट्रैफिक नियम तथा ड्राइविंग की बारीकियों को विस्तार पूर्वक सिखाया गया. कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक कमांडेंट आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षित ड्राइवर के लिए धैर्य एक महत्वपूर्ण गुण है. गाड़ी चलाते समय यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि यह आपके गंतव्य स्थान पर सबसे पहले पहुंचने की दौड़ नहीं है. जल्दी पहुंचने के बजाय सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें. — सिलाई मशीन का भी हुआ वितरण

वहीं, नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर बटालियन में कार्यरत दरजी द्वारा सीमावर्ती युवतियों को सिलाई प्रशिक्षण दिया गया. उनमें से 10 महिलाओं का समूह बनाकर सिलाई मशीन का वितरण किया गया, ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें. पिछले वर्ष सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त समूह की सदस्य विभा कुमारी, जो समूह चलाकर जरुरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दे रही हैं, उन्हें भी समूह के विकास के लिए एक और सिलाई मशीन दी गयी. बताया कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती युवाओं/युवतियों को आत्मनिर्भर एवं स्वाबलंबी बनाना है. प्रशिक्षण के समापन के बाद सभी प्रशिक्षु युवाओं को प्रमाणपत्र दिया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. कार्यक्रम में समवाय प्रभारी निरीक्षक तरसेम सिंह, प्रशिक्षक ओम प्रकाश, कन्हौली थानाध्यक्ष सिंटू कुमार, मुखिया बिलट राय, रामनरेश मंडल, रामआश्रय प्रसाद, मुन्ना कुमार सिंह, खुशबू कुमारी, सरिता देवी, नीशी कुमारी व जयनारायण प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन