राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बालिका कबड्डी टीम दरभंगा रवाना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Sep 2024 7:34 PM

विज्ञापन

0 सितंबर से बीएमपी ग्राउंड दरभंगा में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अंडर-19 बालिका वर्ग के टीम को सोमवार को रवाना किया गया.

विज्ञापन

डुमरा. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में 10 सितंबर से बीएमपी ग्राउंड दरभंगा में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अंडर-19 बालिका वर्ग के टीम को सोमवार को रवाना किया गया. शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक बिरजू दास ने टीम को शुभकामनाओं के साथ रवाना करते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण निर्देशों से अवगत कराया. बताया गया कि राज्य स्तरीय टीम में बतौर खिलाडी सगीरा खातून, भावना कुमारी, आँचल कुमारी, काजल कुमारी, कृति झा, खुशबु कुमारी, सुफिया खानम, रंजना कुमारी, सोनम कुमारी, शबनम खातून, चंचला कुमारी व मनीषा खातून के साथ-साथ प्रशिक्षक श्रेया कुमारी व टीम प्रबंधक रूबी कुमारी शामिल किये गए है. इस मौके पर सचिव पंकज कुमार सिंह, तारकेश्वर मंडल, जिला भारत्तोलन संघ के सचिव सतीश कुमार, राजकिशोर महतो, रागिनी रानी, सिकंदर प्रसाद व मो आजाद समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन