सूबे में शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल साबित हो रही हैं लड़कियां : नीतीश

Updated at : 18 May 2024 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
सूबे में शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल साबित हो रही हैं लड़कियां : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहारियों को सम्मान व बिहार के विकास के साथ ही अपराधियों पर नकेल ही सुशासन का वास्तविक पर्याय है.

विज्ञापन

बैरगनिया(सीतामढ़ी). मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहारियों को सम्मान व बिहार के विकास के साथ ही अपराधियों पर नकेल ही सुशासन का वास्तविक पर्याय है. वह शुक्रवार को स्थानीय प्रिया रानी राय डिग्री कॉलेज प्रांगण में शिवहर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे की महिलाओं को पंचायत व नगर निकाय में अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही लड़कियों को साइकिल देकर, फिर इंटर, स्नातक करने पर क्रमशः 25 व 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं. लडकियां अब शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल साबित हो रही हैं. नारी शक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ल्ड बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह, फिर जीविका से 1.31 करोड़ महिलाओं को जोड़कर उन्हें स्वरोजगार मुहैया कराया गया है. आठ हजार कब्रिस्तानों की घेराबंदी करा दी गयी है. एक हजार की घेराबंदी होनी है. 2015 से मंदिरों की चहारदीवारी के निर्माण का कार्य भी चल रहा है. मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम का विकास कार्य तीव्र गति से जारी है.

सीतामढ़ी में 515 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बन रहा है. निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही है. नल का जल लोगों को मिला है. इंजीनियरिंग कॉलेज, महिला आइटीआइ कॉलेज, बेलसंड आइटीआइ कॉलेज खोले और सड़क, स्वास्थ्य सेवा को समुचित बेहतर करने का काम किया गया है. पहले हिंदू, मुस्लिम में झगड़ा होता था, अब कोई झंझट नहीं होता है. मदरसों को सरकारी मान्यता दी. सिर्फ रीगा विधानसभा में 244 ग्रामीण सड़क नौ पुलों का निर्माण कराया गया है. उन्होंने लवली आनंद को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की.

वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सहित पूरे देश मे एनडीए की हवा चल रही है. दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही मां जानकी के सम्मान में जानकी नवमी के पावन अवसर पर सरकारी छुट्टी घोषित की. उन्होंने कहा कि रीगा चीनी मिल से जुड़े किसानों के बकाया भुगतान के लिए सूबे की सरकार ने 51 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है. साथ ही सरकार चाहती है कि शीघ्र ही मिल चालू हो.

राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री संजय झा ने कहा कि बिहार में नीतीश व देश मे मोदी का डंका बज रहा है. इस चुनाव में एनडीए को 400 पार की सीट मिलनी तय है. बिहार की सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी. विरोधियों का खाता तक नहीं खुल सकेगा. जनसभा की अध्यक्षता जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह ने की. संचालन विधायक मोतीलाल प्रसाद ने किया. इस मौके पर विधान पार्षद खालिद अनवर, विधायक चेतन आनंद, पूर्व विधायक नगीना देवी, ठाकुर रत्नाकर राणा, मो बशीर अंसारी, रामाशीष राय, दीपलाल बघेला, प्रो राजकुमार सिंह, कामिनी पटेल, पिंटू कुमार तन्ना, प्रदीप कुमार गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन