सर्पदंश से युवती की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jun 2024 10:23 PM
थाना क्षेत्र के संधवारा गांव में बुधवार की सुबह सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गांव के ललन सिंह की पुत्री
बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के संधवारा गांव में बुधवार की सुबह सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गांव के ललन सिंह की पुत्री निक्की कुमारी(20 वर्ष) के रुप में की गयी है. बताया गया है कि युवती सुबह करीब 8.30 बजे घर के कमरे में बिछावन ठीक कर रही थी. इसी क्रम में उसके पैर के अंगूली में विषैले सांप ने डस लिया. आनन फानन परिजन उसे लेकर सीएचसी गये, वहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया, किंतु रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गयी. चार बोतल सौंफी शराब के साथ दुकानदार गिरफ्तार बाजपट्टी. थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की शाम भासेपुर गांव में छापेमारी कर एक दुकान से बोरा में रखा चार बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है. मामले में दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है. उसकी पहचान स्थानीय लालबाबू साह के रुप में की गयी है. पुअनि रामनारायण प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त कार्रवाई की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










