ePaper

नहाने के दौरान डुमरा में नदी में डूबने से युवती की मौत

Updated at : 04 Aug 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
नहाने के दौरान डुमरा में नदी में डूबने से युवती की मौत

डुमरा थाना के रुपौली गांव में नहाने के दौरान लखनदेई नदी में डूबने से एक युवती की मौत हो गई है. यु

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना के रुपौली गांव में नहाने के दौरान लखनदेई नदी में डूबने से एक युवती की मौत हो गई है. युवती की पहचान थाना क्षेत्र के रुपौली गांव निवासी संजय महतो के 21 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है. सूचना पर डुमरा थाना पुलिस व एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल लिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार युवती अपने घर से नहाने के लिए बग़ल के लखनदेई नदी में गई थी. जहां गहरे पानी में जाने से नदी में डूब गई. जब देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन नदी के समीप पहुंचे. वहां प्रियंका को नहीं देखकर डूबने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने शव को बरामद कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन