छह साल के बच्चे के साथ चार युवकों ने किया अप्राकृतिक यौनाचार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 15 Jul 2025 7:41 PM

विज्ञापन

जिले में सुप्पी थाना क्षेत्र मे एक छह वर्षीय बच्चे के साथ गांव के चार युवकों ने अप्राकृतिक यौनाचार करने की बात सामने आयी है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले में सुप्पी थाना क्षेत्र मे एक छह वर्षीय बच्चे के साथ गांव के चार युवकों ने अप्राकृतिक यौनाचार करने की बात सामने आयी है. वही आरोपी पर घटना की विडियो बना कर वायरल करने का आरोप लगाया गया है. बेहोशी की हालत में बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. वही पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है. परिजनों के आवेदन पर सुप्पी थाने मे मामला दर्ज कराया गया है. बताया गया है कि बच्चे को आरोपी युवकों के द्वारा जामुन तोड़ने के बहाने बहला फुसलाकर सरेह मे ले गया. जहां उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया. बाद में बच्चा घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी. थानाध्यक्ष विष्णु कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाल गृह भेज दिया गया है. वही पीड़ित बच्चे का मेडिकल कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन