sitamarhi news: डुमरा में युवक की हत्या मामले में दंपती समेत चार गिरफ्तार

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

डुमरा थाना क्षेत्र के धर्मवाना गांव के वार्ड नंबर 13 में बीते सोमवार की रात युवक की हत्या मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने दंपती समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के धर्मवाना गांव के वार्ड नंबर 13 में बीते सोमवार की रात युवक की हत्या मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने दंपती समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. वहीं, हत्या में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार लोगों में परीक्षण राय के पुत्र अमीरी यादव, पत्नी विद्या देवी, रामभरोस राय की पत्नी शीतली देवी एवं राजेश कापर शामिल है. इस मामले में मृतक रामभजन कुमार(25 वर्ष) के पिता अनूठा भगत के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में गांव के अमीरी यादव, राजेश यादव, कपिल यादव, उपेंद्र यादव, योगेंद्र राय, महेंद्र राय समेत कुल 10 लोगों को आरोपित किया गया है. एसपी अमित रंजन के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा व डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया. सदर एसडीपीओ-1 ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला(एफएसएल) की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गये हैं. छानबीन एवं छापेमारी के क्रम में नामित चार लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. बकौल एसडीपीओ, अन्य दोषियों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है. मंगलवार को एसपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के पिता से जानकारी ली तथा मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है. मृतक कोचिंग का संचालक था. करेंट लगाकर मारपीट किये जाने के बाद चाकू मारकर उसे लहूलुहान कर दिया गया. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा. गुस्साये परिजन व समर्थक ग्रामीणों ने हत्यारोपित के घर के परिसर में ही दाह संस्कार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन