Sitamarhi: दस से होगा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, अभ्यास खेल जारी
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 01 Dec 2025 9:49 PM
स्थानीय फुटबॉल मैदान में 10 दिसंबर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होना है. इसको लेकर अभ्यास खेल जारी कर दिया गया है.
रीगा. स्थानीय फुटबॉल मैदान में 10 दिसंबर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होना है. इसको लेकर अभ्यास खेल जारी कर दिया गया है. चैलेंज फुटबॉल टूर्नामेंट की ओर से आयोजित होने वाली इस टूर्नामेंट में उत्तर बिहार के करीब दस टीमें भाग लेंगी. लगभग एक सप्ताह तक मैच का आयोजन होगा. फुटबॉल क्लब के सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि टीम मैनेजर विक्रम यादव, आयोजक मंडल के सदस्य परशुराम यादव, पप्पू पासवान, प्रमोद पासवान, जैकी सिंह, कैप्टन प्रांजल कुमार व अमन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को लेकर पांच दिसंबर को महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें शुभारंभ मैच के लिए मुख्य अतिथि को आमंत्रित किए जाने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










