पुत्री के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 02 Sep 2025 6:58 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की के अपहरण कर लेने के मामले में अपहृता की मां के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिक की दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

पुपरी. थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की के अपहरण कर लेने के मामले में अपहृता की मां के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिक की दर्ज की गयी है. जिसमें नानपुर थाना क्षेत्र के सिरसी निवासी आर्यन कुमार, निशांत कुमार, चंदेश्वर साह, मनीष कुमार, अमित कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि पुत्री गणेश पूजा देखने गयी थी. देर रात हो जाने के बाद घर वापस नहीं लौटी तो खोजबीन के क्रम में पता चला कि उक्त नामजद द्वारा पुत्री को जबरन गाड़ी में बैठकर ले गया. 750 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के बिररख गांव के समीप आम के बगीचा में छापेमारी कर 750 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के बघारी निवासी सिकंदर चौधरी के पुत्र धीरज कुमार एवं बिजनंद राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है. उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त कर ली गयी. इस संबंध में दरोगा नीरज कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन