ePaper

झगड़ा छुड़ाने के दौरान पिटाई से मौत मामले में प्राथमिकी

Updated at : 04 Aug 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
झगड़ा छुड़ाने के दौरान पिटाई से मौत मामले में प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के अन्हारी गांव में बीेते दिन दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद में पिटाई से चचेरे भाई की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के अन्हारी गांव में बीेते दिन दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद में पिटाई से चचेरे भाई की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक गोविंद कुमार सिंह की पत्नी कोमल प्रियदर्शी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में ज्ञानेश्वर सिंह, रोहित कुमार, नूतन देवी एवं ज्ञानेश्वर सिंह की पत्नी सोनम को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, सूचिका ने कहा है कि मेरे घर के सामने ज्ञानेश्वर सिंह अपने भाई रितेश कुमार सिंह को गाली-गलौज एवं मारपीट कर रहा था. इसी मामले को शांत करने के लिए मेरे पति गोविंद कुमार सिंह वहां पहुंचे. सभी आरोपित रितेश कुमार सिंह को छोड़कर मेरे पति को पटक कर मारने लगा. मेरे पति के पेट पर इतना गहरा जख्म किया कि उनकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी. वैसे परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल भी ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पति गोविंद कुमार सिंह पूर्व में ही मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सुरक्षा के लिए इन्फॉर्मेशन दे चुके थे. मालूम हो कि पुलिस इस मामले में ज्ञानेश्वर सिंह व नूतन देवी को गिरफ्तार कर चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन