गबन मामले में दो पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक पर प्राथमिकी

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनुज समीर के आवेदन पर गबन मामले में थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
बाजपट्टी. सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनुज समीर के आवेदन पर गबन मामले में थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पहली प्राथमिकी में बेलहिया पैक्स अध्यक्ष मंजू देवी, प्रबंधक सपना कुमारी को आरोपित किया गया है. जिसमें 734 क्विंटल धान गबन का आरोप है. वहीं, दूसरी प्राथमिकी में बाचोपट्टी नरहा पैक्स अध्यक्ष मिथिला बिहारी यादव एवं प्रबंधक पूजा कुमारी के विरुद्ध 909 क्विंटल धान गबन का आरोप लगाया गया है. कृष्णा कॉम्पलेक्स के पास से बाइक चोरी, प्राथमिकी पुपरी. नगर स्थित कृष्णा कॉम्पलेक्स के समीप से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में बाइक मालिक पुपरी बाजार निवासी रामाकांत झा के आवेदन पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चार बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के भिट्ठा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान चार बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के भिट्ठा निवासी राकेश राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार आनंद कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




