मारपीट के मामले में पिता व पुत्र गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के अमाना गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले में फरार आरोपी पिता-पुत्र को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
सुरसंड. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के अमाना गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले में फरार आरोपी पिता-पुत्र को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में गिरफ्तार स्व रामाश्रय राय के पुत्र उपेंद्र राय व उपेंद्र राय के पुत्र संतोष राय उर्फ संतोष कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 40 हजार रुपये व मोबाइल छीनकर बदमाश फरार सुरसंड. अज्ञात बाइक सवार द्वारा पैसा व मोबाइल झपट लिए जाने के बाबत सुरसंड नगर पंचायत वार्ड संख्या 12 की एक महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. शैलेंद्र नारायण सिंह की पत्नी प्रेमा देवी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वह बीते 10 अक्टूबर को स्थानीय पीएनबी की शाखा से 40 हजार की निकासी कर अपने घर लौट रही थी. इसी बीच ऐतिहासिक रानी मंदिर के समीप एक बाइक पर सवार दो युवक ने उसके हाथ से 40 हजार नकद, एक मोबाइल व बैंक का पासबुक रखा झोला झपटकर भाग निकला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




