एनडीपीएस एक्ट में किसान सलाहकार गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में किसान सलाहकार मलाही गांव निवासी देवेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया.
बेला. थाने की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में किसान सलाहकार मलाही गांव निवासी देवेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया. जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. देवेंद्र कांड संख्या 259/24 का अप्राथमिकी अभियुक्त है. मालूम हो कि चार दिसंबर 2024 को बेला पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार भिसवा गांव निवासी योगेंद्र राउत एवं भगवतीपुर निवासी रमेश कुमार स्कॉर्पियो में 15.50 किलो गांजा लेकर जा रहे थे. पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ी में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसी मामले में अनुसंधान के क्रम में देवेंद्र का नाम आया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




