जल संसाधन विभाग के सचिव ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

लखनदेई नदी के जीर्णोद्धार को लेकर शनिवार को सूबे के जलसंसाधन विभाग के सचिव चैतन्य प्रसाद ने मटियार, मधुबनी व अन्य गांवों से गुजरने वाली लखनदेई नदी का जायजा लिया.

विज्ञापन

बथनाहा. लखनदेई नदी के जीर्णोद्धार को लेकर शनिवार को सूबे के जलसंसाधन विभाग के सचिव चैतन्य प्रसाद ने मटियार, मधुबनी व अन्य गांवों से गुजरने वाली लखनदेई नदी का जायजा लिया. बताया गया कि बथनाहा विधायक अनिल कुमार ने किसानों की समस्या को देखते हुए बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय सिन्हा से मिलकर बथनाहा विधानसभा के किसानों के समस्याओं अवगत कराया था. इसको लेकर मंत्री ने सचिव चैतन्य प्रसाद को स्थल निरीक्षण कर तुरंत लखनदेई नदी की धारा को पुनर्जीवित करने व उससे निकली नहरों को पुनरस्थापित करने आदेश दिया था. वहीं, विधायक अनिल कुमार ने जल संसाधन विभाग के मंत्री से मटियार टोला, सिंगरहिया, धुमहा, शिवनगर एवं अधवारा नदी के सुपैना, हरिबेला व मेजरगंज प्रखंड के लखनदेई मनुषमारा नदी के कुरवा पार मरुआ सिंह घाट गजहरवा एवं सोनबरसा प्रखंड के अधवारा समूह नदी में चिलरा में सुलिस गेट निर्माण कर नहर नि��ासी करने की मांग रखी थी. मौके पर अधिकारियों की टीम के अलावा भाजपा के मंडल महामंत्री ई पुरुषोत्तम आनंद ऊर्फ विपुल मिश्रा, महंथ रामकृष्ण दास, उमेश कुमार सिंह व अर्जुन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन