सदर अस्पताल निरीक्षण में डीएम सख्त, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 02 Jan 2026 6:33 PM
जिले के सरोजा सीताराम सदर अस्पताल का जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने भ्रमण कर निरीक्षण किया.
शिवहर. जिले के सरोजा सीताराम सदर अस्पताल का जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने भ्रमण कर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जीविका के माध्यम से संचालित साफ-सफाई व्यवस्था में पाई गई कमियों पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं करने पर संबंधित एजेंसी के भुगतान में कटौती करते हुए पेनाल्टी लगाने का निर्देश दिया. साथ ही भविष्य में साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा. डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि इंडोर में लंबे समय से भर्ती मरीजों को ऊपरी तल पर बने फैब्रिकेटेड वार्ड में स्थानांतरित किया जाए. उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी वार्डों, एसएनसीयू, एनआरसी और ऑपरेशन थियेटर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. नवजात व मातृ स्वास्थ्य सेवाओं, उपकरणों की उपलब्धता और ओटी की साफ-सुथरी व्यवस्था पर संतोष जताते हुए स्टाफ के कार्य की सराहना की. मौके पर डीडीसी ब्रजेश कुमार, एसडीएम अविनाश कुणाल, सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










