Sitamarhi: डीएम, एसएसपी व ऑब्जर्वर ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 22 Oct 2025 6:21 PM

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

शिवहर. जिले के 22- शिवहर विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा एवं चुनाव ऑब्जर्वर द्वारा ईवीएम व वीवी पैट गोदाम के साथ बज्रगृह यानी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया.जहां सुरक्षा के कड़े बन्दों बस्त के साथ निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य तकनीकी इंतजाम किया गया है.निरीक्षण के दौरान उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.

डीएम ने विस चुनाव से संबंधित व्यय लेखा जांच के लिए तिथि निर्धारित की

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित कार्यों के लिए अभ्यर्थियों के द्वारा दैनिक रुप से (दिन प्रतिदिन) संधारित किये जाने वाले चुनावी व्यय की लेखा जांच की जानी है.साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की सहमति से 22- शिवहर विधानसभा निर्वाचन 2025 के व्यय प्रेक्षक के नेतृत्व में अभ्यर्थियों के द्वारा किये जाने वाले व्यय लेखा जांच हेतु समाहरणालय के संवाद कक्ष में प्रथम दिन 29 अक्टूबर को, द्वितीय दिन 4 नवंबर को एवं तृतीय दिन 8 नवंबर को तिथि निर्धारित की गई है.डीएम ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध कर निर्धारित तिथि को व्यय लेखा जांच के लिए स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होने हेतु सुनिश्चित किया है.

सीमावर्ती इलाकों में बने पुलिस चेक पोस्ट का लिया जायजा

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिया गया है.जिसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा एवं चुनाव ऑब्जर्वर ने शहरी क्षेत्रों के अलावा पुरनहिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतामढ़ी जिला के बॉडर पर पहुंचे.जहां पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षा बलों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये है.साथ ही

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर प्रत्येक वाहन की तलाशी अनिवार्य है तथा बॉडर क्षेत्र में हर गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के साथ वैसे व्यक्ति जो बिना किसी कागजात के अवैध राशि लेकर जा रहे है.उनके राशि को जप्त कर जांच की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन