Sitamarhi: अनुकंपा के आधार पर डीलर की नियुक्ति, मुखिया को आपत्ति
Updated at : 22 Oct 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन

मुखिया को मृत डीलर रामबली भगत की उम्र पर अधिक आपत्ति है. दरअसल, अलग-अलग उम्र है.
विज्ञापन
सीतामढ़ी. बथनाहा प्रखंड की महुआवा पंचायत के वार्ड नंबर में चार में अनुकंपा के आधार पर डीलर की नियुक्ति पर स्थानीय मुखिया संजीव भूषण ने आपत्ति की है. मुखिया को मृत डीलर रामबली भगत की उम्र पर अधिक आपत्ति है. दरअसल, अलग-अलग उम्र है. मुखिया की शिकायत पर सदर एसडीओ आनंद कुमार ने बथनाहा के एमओ से जांच कर रिपोर्ट मांगी है.
क्या है मुखिया की शिकायत
मुखिया ने गत दिन सदर एसडीओ से शिकायत की थी कि उनके पंचायत के डीलर रामबली भगत के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर डीलर की नियुक्ति की गई है, जो नियमों के विपरीत है. कहा है कि 2023 के वोटर लिस्ट में भगत की उम्र 71 वर्ष, जबकि 2024 के वोटर लिस्ट में उम्र 58 वर्ष अंकित है. यानी एक ही वर्ष में उम्र में 13 वर्ष का अंतर आ गया. इससे स्पष्ट है कि सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की गई है. कहा है कि 2023 के वोटर लिस्ट में भगत की पत्नी लालो देवी की उम्र 69 वर्ष व 2024 की सूची में 70 वर्ष अंकित है. लालो देवी अभी जीवित है. इधर, उक्त मृत डीलर की पुत्रवधु मधु कुमारी ने श्वसुर भगत की जन्म तिथि के समर्थन में “श्री भैयो बाजी-वदन संस्कृतोच्च विद्यालय, गढ़िया (दरभंगा) से निर्गत विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत की है. एसडीओ ने एमओ को उक्त विद्यालय में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र का सत्यापन कर अपने मंतव्य के साथ प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है, ताकि अपेक्षित निर्णय लिया जा सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




