दिव्यांग नाबालिग बच्चा डूबने से मौत

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 17 Aug 2025 7:19 PM

विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 23 स्थित तालाब में 16 वर्षीय नाबालिग बच्चे डूबने से मौत हो गई है.

विज्ञापन

शिवहर : नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 23 स्थित तालाब में 16 वर्षीय नाबालिग बच्चे डूबने से मौत हो गई है. सूचना पाकर फतेहपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान फतेहपुर (नयाटोला) गांव निवासी महेश साहनी के पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि उक्त मृतक नाबालिक बच्चा पैर से दिव्यांग था.वह शनिवार को अपने घर से गांव की तरफ निकला था तथा शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा काफी काफी खोजबीन की गई.लेकिन नाबालिक बच्चा नहीं मिला. वहीं रविवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तालाब में तैर रहे शव को देखा गया.जिसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर अस्पताल में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन