परिसीमन सुधार रैली को सफल बनाने का संकल्प

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 02 Sep 2025 6:59 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) द्वारा पांच सितंबर को पटना के ऐतिहासिक मिलर हाइस्कूल मैदान में आयोजित होने वाली परिसीमन सुधार रैली को सफल बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

विज्ञापन

परसौनी. राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) द्वारा पांच सितंबर को पटना के ऐतिहासिक मिलर हाइस्कूल मैदान में आयोजित होने वाली परिसीमन सुधार रैली को सफल बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी कड़ी में प्रखंड की परशुरामपुर पंचायत में मंगलवार को भव्य चौपाल का आयोजन किया गया. पंचायत अध्यक्ष कोदई साह की अध्यक्षता में आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता शामिल हुए. रालोमो किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इस रैली को लेकर खासकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह रैली केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि जनता के अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक होगी. प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू पटेल ने कहा कि परिसीमन सुधार की मांग बिहार की राजनीति को नयी दिशा देगी. इस मौके पर विधान सभा प्रभारी मुन्ना झा, महिला सेल की जिलाध्यक्ष पूजा सिंह, कुमकुम कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन