जिला मुख्यालय के लिए सरकार ने जिला प्रशासन से तीन एकड़ भूमि का किया डिमांड

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

जिला मुख्यालय, डुमरा में म्यूजियम यानी संग्रहालय बनने की उम्मीद जगी है. वैसे सरकार की योजना में यह शामिल था कि सीतामढ़ी में म्यूजियम बनाया जाना है, लेकिन इस बात की खबर सरकार के स्तर तक ही सीमित थी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिला मुख्यालय, डुमरा में म्यूजियम यानी संग्रहालय बनने की उम्मीद जगी है. वैसे सरकार की योजना में यह शामिल था कि सीतामढ़ी में म्यूजियम बनाया जाना है, लेकिन इस बात की खबर सरकार के स्तर तक ही सीमित थी. गत दिन बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव ने विधान सभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से म्यूजियम बनाने का मामला उठाया था, जिसका विभागीय मंत्री के स्तर से सकारात्मक जवाब आया है. — जानकी की जन्म भूमि है सीतामढ़ी

विधायक यादव ने सरकार से जानना चाहा था ” क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत पुनौरा धाम जनक नंदनी मां जानकी की जन्मस्थली और पवित्र ऐतिहासिक स्थान है, जहां विभिन्न प्रदेशों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन को पहुंचते हैं एवं जिला को रामायण सर्किट से जोड़ा गया है, लेकिन सीतामढ़ी में कोई म्यूजियम नहीं है. यदि यह बात सही है, तो सरकार सीतामढ़ी जिला मुख्यालय में कब तक एक संग्रहालय बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ? “

— मंत्री का रहा सकारात्मक जवाब

उक्त प्रश्न का कला, संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने सकारात्मक जवाब दिया. उनके जवाब से यह क्लियर हो गया है कि जिला में निकट भविष्य में म्यूजियम बनेगा. मंत्री प्रसाद ने विधायक को लिखित तौर पर बताया कि सीतामढ़ी मां जानकी की पवित्र भूमि और पुनौरा धाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है. बताया है कि जिला मुख्यालय डुमरा में संग्रहालय बनाने के लिए तीन एकड़ भूमि चिह्नित कर उपलब्ध कराने के लिए डीएम से अनुरोध किया गया है. इससे संबंधित पत्र छह मार्च 25 को डीएम को भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन