ePaper

18 से धनतेरस के संग शुरू होगा दीपोत्सव का पंच दिवसीय त्योहार

Updated at : 14 Oct 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
18 से धनतेरस के संग शुरू होगा दीपोत्सव का पंच दिवसीय त्योहार

तीन दिन बाद 18 अक्टूबर से धनतेरस के साथ दीपोत्सव का पंच दिवसीय पर्व शुरू हो रहा है. पूरा जिला धनतेरस व दीपावली की तैयारी में जुटा हुआ है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. तीन दिन बाद 18 अक्टूबर से धनतेरस के साथ दीपोत्सव का पंच दिवसीय पर्व शुरू हो रहा है. पूरा जिला धनतेरस व दीपावली की तैयारी में जुटा हुआ है. लोग घर के तमाम पुराने व अनुपयोगी सामानों को घर से बाहर निकाल रहे हैं और घरों का रंग-रोगन करवाया जा रहा है. आवासीय परिसरों की सफाई करायी जा रही है. दुकानों के सामानों की सफाई की जा रही है और तमाम दुकानों को रंग-रोगन कर सजाया जा रहा है. हर कोई दीपावली की तैयारी में मशगूल हो चुके हैं.

पंडित मुकेश कुमार मिश्र के अनुसार, 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जायेगा. इस दिन शुभ मुहूर्त में हीरे, सोने, चांदी, पीतल, अष्टद्रव्य इत्यादि धातुओं से निर्मित आभूषण, लक्ष्मी-गणेश-कुबेर की प्रतिमा, झाडू, मोटरवाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान इत्यादि वस्तुओं की खरीददारी करने का विधान है.

वहीं, 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली मनायी जायेगी. इस दिन देवी-देवताओं के संग पितरों के निमित्त भी दक्षिण मुख करके दीपक जलाने की परंपरा है. वहीं, 20 अक्टूबर को रोशनी का त्योहार दीपावली मनाया जायेगा. सनातन धर्मावलंबियों को इस दिन का उत्सुकता से इंतजार रहता है. हर घर, हर मंदिर, हर दुकान, हर व्यावसायिक प्रतिष्ठान, हर एक चौक-चौराहा व हर एक सड़कें एवं गलियां जगमग-जगमग रोशनियों से नहला उठती हैं. बच्चे, किशोर, युवा, महिलायें, सब के सब अद्भुगत उमंग से भर जाते हैं. घर के द्वार को सजाया जाता है और रंगोलियां बनायी जाती है. घर के खिड़कियों व दरवाजे पर नया परदा व गेट लगाया जाता है. मुख्य द्वारा को तोरन व रंग-बिरंगे फूलों एवं कृतिम सजावटों से सजाया जाता है. एक से बढ़कर एक पकवान बनाये जाते हैं. शाम को घर व मंदिर समेत हर तरफ दीपक जलाकर रोशन किया जाता है. गांवों में बुजुर्ग पारंपरिक दीपावली मनाते हैं. मिठाइयां खाने-खिलाने का दौर चलता है. पटाखों की आवाज से पूरा वातावरण गूंजायमान रहता है. आतिशबाजी से आसमान का अलग नजारा बन जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन