ePaper

धनतेरस के संग आज से शुरू हो रहा दीपोत्सव का पांच दिवसीय त्योहार

Updated at : 17 Oct 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस के संग आज से शुरू हो रहा दीपोत्सव का पांच दिवसीय त्योहार

आज से सनातन दर्शन के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दीपावली का शुभारंभ हो रहा है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. आज से सनातन दर्शन के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दीपावली का शुभारंभ हो रहा है. सदियों-सदियों से मनाया जाने वाला दीपोत्सव का पांच दिवसीय त्योहार दीपावली का शुभारंभ धन त्रयोदशी अर्थात धनतेरस के साथ होता है और आज ही धन त्रयोदशी तिथि है, इसलिए संपूर्ण सनातन धर्मावलंबी आज धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ धनतेरस मनायेंगे. बाजार गुलजार रहेगा. आधी रात तक दुकानें, शौपिंग मोल्स, सर्राफा, कपड़े इत्यादि की तमाम शो-रुम्स खुले रहेंगे. गुदरी बाजार समेत जिलेभर के बाजार देर रात तक खुले रहेंगे. ग्राहकों की सेवा के लिए बाजार सज-धजकर तैयार है. वैसे बाजार में पिछले कई दिनों से धनतेरस, दीपावली एवं छठ की खरीददारी को लेकर हलचल तेज है. पंडित मुकेश कुमार मिश्र के अनुसार, धनतेरस की खरीददारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 1.32 से लेकर देर रात तक है. इस अवधि में आराम से खरीददारी की जा सकती है. पंडित मिश्र ने बताया कि धनतेरस भगवान धनवंतरी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. धन त्रयोदशी तिथि को ही समुद्र मंथन के क्रम में भगवान धनवंतरी का हाथ में अमृत कलश लिए अवतरण हुआ था. भगवान धनवंतरी औषधि और आयुर्वेद के देवता माने जाते हैं. इनकी आराधना से धन-धान्य में वृद्धि होती है. इस दिन झाड़ू, कांस्य व अन्य धातुओं के बर्तन, हीरा, सोना, चांदी इत्यादि से निर्मित आभूषण, प्रतिमाएं, इलेक्ट्रॉनिक व अन्य घरेलू सामान खरीदने की परंपरा है. पंडित मिश्र ने बताया कि अगले दिन 19 अक्टूबर को छोटी दीपावली व 20 अक्टूबर को दीपोत्सव का त्योहार दीपावली मनायी जायेगी. 21 अक्टूबर खाली जाएगा. 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा व 23 अक्टूबर को भात्रृ द्वितीया अर्थात भैयादूज मनाया जाएगा. भैयादूज के साथ पांच-दिवसीय त्योहार संपन्न होगा. इसके बाद लोक आस्था का चार दिवसीय त्योहार छठ का शुभारंभ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन