बैरहा सरेह में मिले युवक के शव की हुई पहचान, फोरेंसिक की टीम भी पहुंची

Updated at : 24 Feb 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
बैरहा सरेह में मिले युवक के शव की हुई पहचान, फोरेंसिक की टीम भी पहुंची

बीते रविवार को थाना अंतर्गत बैरहा गांव के सरेह से जिस युवक का शव मिला था, उसकी पहचान हो गयी है.

विज्ञापन

बथनाहा. बीते रविवार को थाना अंतर्गत बैरहा गांव के सरेह से जिस युवक का शव मिला था, उसकी पहचान हो गयी है. युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या करने के बाद बैरहा धर्मपुर सरेह में शव को फेंक दिया गया था. शव की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के हरनहिया गांव के वार्ड संख्या-14 निवासी विधिलाल साह के बड़े पुत्र अभिषेक कुमार के रुप में की गयी है. सोमवार को घटना को लेकर फोरेंसिक की टीम पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से घटना स्थल व मृतक के घर जाकर जांच की. हालांकि, इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज किया. वहीं, घटना की बावत सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें एक युवती हत्या का खुलासा करती नजर आ रही है. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि अभी अनुसंधान चल रहा है. जल्द ही मामले में सही तथ्य सामने आयेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन