क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच डीसीसी जीता

Published at :14 Feb 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच डीसीसी जीता

जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25 वें जिला स्तरीय क्रिकेट लीग- 2024-25 का शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच डीसीसी व गुरुकुल के बीच खेला गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25 वें जिला स्तरीय क्रिकेट लीग- 2024-25 का शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच डीसीसी व गुरुकुल के बीच खेला गया. गुरुकुल ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. डीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 306 रनों का लक्ष्य रखा. डीसीसी के बल्लेबाज प्रफुल्ल ने 53, शिवानंद ने 58, साहब अली 39, प्रियांशु ने 34 व अंकेश ने 30 रनों का योगदान दिया. गुरुकुल के गेंदबाज सौरभ व उत्कर्ष ने दो-दो, जबकि आदित्य, हर्षित, आदित्य व प्रत्यूष एक-एक विकेट लिए.

— गुरुकुल 115 रनों पर सिमटी

जवाब में खेलने उतरी गुरुकुल की टीम 26.4 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 115 रन बना सकी. गुरुकुल के बल्लेबाज अक्षत ने 42 व प्रत्यूष ने 29 रनों का योगदान दिया. डीसीसी के गेंदबाज अंकेश झा ने चार, प्रियांशु ने तीन, प्रफुल्ल व ओम प्रकाश ने एक-एक विकेट प्राप्त किए. इस तरह डीसीसी ने यह मैच 190 रनों से जीत कर फाइनल में अपना जगह सुरक्षित कर लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीसी के अंकेश झा को दिया गया. मैच के स्कोरर नंदनी, अंपायर राजू राउत व अक्षय थे. रविवार को डीसीसी बनाम डीसीए के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा. गौरतलब है कि उक्त लीग के प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन