शराब के साथ दरभंगा का तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब के साथ दरभंगा का तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम डुमरवाना गांव के पास नेपाल निर्मित सौंफी शराब व अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

चोरौत. स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम डुमरवाना गांव के पास नेपाल निर्मित सौंफी शराब व अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के जाले गांव निवासी पप्पू साह के पुत्र दीपक कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि गिरफ्तार तस्कर की तलाशी लेने पर उसके बाइक से 52 बोतल नेपाल निर्मित सौफी शराब के साथ ही 3.160 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. कार्रवाई में पुअनि अजीत कुमार शामिल थे. प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 34 लीटर शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र के टावर चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 34 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया. वहीं, तस्कर भागने में सफल रहा है. इस संबंध में दारोगा मणिकांत कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाने में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन