ePaper

दरभंगा की युवती से बंद स्कॉर्पियो में रेप, चालक गिरफ्तार

Updated at : 20 Jul 2024 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा की युवती से बंद स्कॉर्पियो में रेप, चालक गिरफ्तार

दरभंगा की युवती से डुमरा थाना क्षेत्र के हाइवे के पास बंद स्कॉर्पियो में चालक द्वारा रेप किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. दरभंगा की युवती से डुमरा थाना क्षेत्र के हाइवे के पास बंद स्कॉर्पियो में चालक द्वारा रेप किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो कांटा चौक निवासी राकेश कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. युवती दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है. प्राथमिकी में उसने बताया है कि वह अपने दो सहेलियों के साथ दरभंगा घूमने के लिए घर से निकली. घर से निकल कर दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंची. वहां उसकी सहेली अकेले बैठा कर खाना लेने के बहाने चली गयी. काफी देर तक जब वह नहीं लौटी, तो बैठे-बैठे वह परेशान हो गयी. इसी बीच एक आदमी आया, उसने उसे पानी पीने के लिये दिया. पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गयी. होश आया तो पाया कि वह आदमी उसकी गर्दन पर चाकू रखकर सुनसान रास्ते से कहीं ले जा रहा है. धक्का देकर वह वहां से भागकर हाइवे पर पहुंची. वहां स्कॉर्पियो के चालक से मदद मांगी. इसके बाद स्कॉर्पियो चालक उसे पुलिस स्टेशन पहुंचाने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया. तालाब के पास ले जाकर बंद गाड़ी में रेप किया. डुमरा थाने की पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन