पंस की बैठक में विकास कार्यों पर बनी सहमति

स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार साह की अध्यक्षता में हुई.
बोखड़ा. स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार साह की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ अब्दुल क्यूम की उपस्थिति में सभी विभागों की बिंदुवार संवीक्षा की गयी. पर्व-त्योहारों से लेकर आम दिनों के लिए चुस्त दुरुस्त विधि-व्यवस्था के लिए बोखड़ा थाना पुलिस की सराहना की गयी. विभिन्न मदों से विकास कार्यों की योजना ली गयी. प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार साह ने बताया कि सरकार द्वारा आवंटित योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारी जा रही है तथा सरकार प्रायोजित योजनाओं के लाभ से उसके वाजिब हकदारों को लाभान्वित कराया जा रहा है. बीडीओ अब्दुल क्यूम ने सभी विभागों के अधिकारियों व उसके प्रतिनिधियों से बिंदुवार संवीक्षा करते हुए बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, बिजली, मनरेगा, सहकारिता व शिक्षा समेंत अन्य विभागों की प्रगति की जनकारी ली. बैठक मं सीओ वागीशा प्रियदर्शी, बीपीआरओ अभिनव गिरी, सीडीपीओ रंभा कुमारी, एलएस प्रियंका कुमारी, सीएचसी के एकाउंटेंट आलोक कुमार, मनरेगा पीओ जितेंद्र कुमार, कृषि समन्वयक अजित कुमार, बिजली विभाग के जेई आशीष सिन्हा, कल्याण पदाधिकारी अजय कुमार, शिक्षा विभाग से बीपीएम विकास कुमार, उप प्रमुख यास्मीन नसीम, मुखिया कुमारी अर्चना, अशोक कुमार, सुनील पासवान, मधु कुमारी, पंसस पंकज कुमार, राकेश साह, रामबाबू राय, गणेश सहनी, बिनीता कुमारी, हेना देवी, गुड़िया देवी व मंजू देवी समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




