लखनदेई नदी की तेज धार में बच्चा डूबा

नगर के सीता सेतु लखनदेई नदी लचका के पास शनिवार की शाम चप्पल बचाने के दौरान एक बच्चा नदी में डूब गया.
सीतामढ़ी. नगर के सीता सेतु लखनदेई नदी लचका के पास शनिवार की शाम चप्पल बचाने के दौरान एक बच्चा नदी में डूब गया. बच्चे की उम्र करीब 11 वर्ष बतायी गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे एकत्रित होने लगे. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चा साइकिल से वहां पहुंचकर नदी में बढ़ रहे पानी को देख रहा था. साइकिल नदी किनारे खडी़ कर के नदी किनारे पानी में पैर धो रहा था कि अचानक उसके पैर का चप्पल नदी की तेज पानी में बहने लगा, जिसे निकालने के दौरान वह पानी की तेज धारा में बह गया. जबकि उसका साइकिल नदी किनारे खडी़ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में दो गोताखोर को बच्चे को निकालने के लिए उतारा, लेकिन समाचार प्रेषण तक बच्चे को पानी से नहीं निकाला जा सका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




