Sitamarhi:सीमांकन चेक पोस्टों पर समन्वय बना कर की जायेगी सघन चेकिंग

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 22 Oct 2025 10:04 PM

विज्ञापन

इस बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी/शिवहर. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर शांति एवं निष्पक्ष माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर बुधवार को शिवहर एसडीपीओ कार्यालय में शिवहर एवं सीतामढ़ी जिला के सीमावर्ती थानाध्यक्षों के साथ सीमांकन बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता शिवहर एसडीपीओ सुशील कुमार एवं बेलसंड एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने संयुक्त रुप से की. इस बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. जिसमें सक्रिय अपराधियों व गिरोहों की सूची आदान-प्रदान कर निगरानी एवं अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती करने, सीमांकन चेक पोस्टों पर आपसी समन्वय स्थापित कर अवैध शराब, हथियार, नगदी आदि की बरामदगी एवं सघन वाहन जांच सुनिश्चित करने, चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी रखते हुए उचित कार्रवाई करने, सीमांकन अपराधियों की सूची तैयार कर निगरानी रखने एवं धारा 126/129 बीएनएसएस एवं अपराध नियंत्रण अधिनियम-2024 (धारा 03/12) के तहत कार्रवाई करने की बात कही गयी. वहीं, अधिकारियों ने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं की जाएगी. इस बैठक में सदर एसडीपीओ-1 सीतामढ़ी राजीव कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन