ePaper

एमेजोन कर्मी को गोली मारने के मामले में केस

Updated at : 04 May 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
एमेजोन कर्मी को गोली मारने के मामले में केस

तीन हथियारबंद अपराधियों ने एमेजोन के कर्मी को लूट के उद्देश्य से गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. शहर के पश्चिमी गुमटी से बसवरिया चौक को जोड़ने वाले रास्ते में रेलवे विभाग की जर्जर सड़क पर सोमवार की दोपहर को एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने एमोजोन के कर्मी को लूट के उद्देश्य से गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. इसमें जख्मी कौशल कुमार के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस को दिये बयान में जख्मी कर्मी ने बताया है कि 29 अप्रैल की दोपहर 2.40 बजे के करीब मोहनपुर शिवमंदिर के समीप स्थित अपने एमोजोन के कार्यालय से बैग में कैश लेकर शहर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जमा करवाने जा रहा था. जैसे ही रेलवे विभाग की सड़क पर कमला गार्डेन की ओर जाने वाली गली के समीप पहुंचा. पीछे से मुह बांधकर उजले रंग के अपाचे पर तीन युवक आगे से गाडी घेर कर बैग छीनने लगा. विरोध करने पर पेट में गोली मारकर फरार हो गया. तीनों युवक 24-25 के उम्र का था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन