Sitamarhi : एनसीसी दिवस पर कैडेट्स ने निकाली रैली
Author Fanindra kumar jha
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस का आयोजन गुरुवार को नगर स्थित सरयू हाईस्कूल में किया गया.
विज्ञापन
सुरसंड.
राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस का आयोजन गुरुवार को नगर स्थित सरयू हाईस्कूल में किया गया. स्थापना के 79वीं वर्षगांठ पर बटालियन के निर्देशानुसार कैडेट्स ने एकता व अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साइकिल रैली निकालकर राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना व अनुशासन का संदेश दिया. इससे पूर्व स्कूल के एचएम रामप्रकाश सिंह ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते हुए कैडेट्स को अनुशासित जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया. एएनओ सेकंड ऑफिसर अरुण कुमार ने कहा कि देश के आजादी काल के बाद स्थापित राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं. देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का जज्बा व समाज के साथ जुड़कर जन सरोकार के साथ कैडेट्स आगे बढ़ते रहे हैं. हर परिस्थिति में सेवा व समर्पण का भाव बनाए रखते हैं, जो एनसीसी कैडेट्स को कैरियर चुनने में एक अहम रोल अदा करता है. मौके पर शिक्षक डॉ उमानाथ झा, डॉ रामनाथ यादव, अशोक मिझार, सुधीर कुमार झा, निर्मल कुमार, पंकज कुमार झा, देवेश कुमार, श्वेता कुमारी, ललिता कुमारी के अलावा कैडेट आशुतोष कुमार, हर्ष राज, बिट्टू कुमार, प्रिंस कुमार, निधि कुमारी, निराशा कुमारी व नगीना कुमारी समेत कई कैडेट्स मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By फणींद्र कुमार झा
फणींद्र विगत 16 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें समस्यात्मक, प्रशासनिक एवं जमीनी स्तर की प्रखंड से जुड़ी खबरों को बारीकी से तराशने का गहरा अनुभव प्राप्त है. वे स्थानीय मुद्दों को निष्पक्षता से उठाने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










