Dhurandhar: दीपिका पादुकोण ने किया पति रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का शानदार रिव्यू, कहा- हर मिनट देखने लायक है, तुम पर गर्व है

Updated:
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने धुरंधर का किया रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar: दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का दिल छू लेने वाला रिव्यू शेयर किया है. जानें दीपिका ने क्या लिखा और क्यों यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.

विज्ञापन

Dhurandhar: रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन-थ्रिलर ‘धुरंधर’ आज, 5 दिसंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर की नई फिल्म देखने के बाद एक इमोशनल रिव्यू शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. फिल्म पहले से ही दर्शकों के शानदार रिस्पांस और दमदार ओपनिंग कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है और अब दीपिका का प्यार भरा सपोर्ट इस मूवी के हाइप को और भी बढ़ा रहा है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

दीपिका पादुकोण ने किया ‘धुरंधर’ का दिल छू लेने वाला रिव्यू

फिल्म देखने के बाद दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास नोट लिखा, “धुरंधर देख ली है और यह 3.36 घंटे का हर मिनट देखने लायक है. खुद पर एहसान करो और अभी थिएटर में जाओ!”

इसके बाद उन्होंने रणवीर की तारीफ में लिखा, “तुम पर बहुत गर्व है, रणवीर सिंह.” एक किस इमोजी के साथ उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू को भी बधाई दी.

फिल्म की दमदार कहानी

धुरंधर की कहानी इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में फैले एक बड़े टेरर नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलते हैं.

रणवीर सिंह इसमें एक 20 वर्षीय पंजाबी लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसे जेल से भर्ती कर कराची के अंडरवर्ल्ड में अंडरकवर भेजा जाता है. थाईलैंड, मुंबई, पंजाब और लद्दाख में 2024 से 2025 के बीच शूट हुई यह फिल्म 214 मिनट की है, जो इसे भारत की सबसे लंबी थिएट्रिकल रिलीज में से एक बनाती है.

धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Sacnilk report

धुरंधर ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट कमाई कर ली है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म रात 8 बजे तक 21.77 करोड़ कमा चुकी है. नाईट शोज के बाद इनमें और बढ़त हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ निकली रणवीर सिंह की फिल्म, 35 ओपनिंग डे कलेक्शन को किया फेल, अपनी भी टॉप ओपनर्स को नहीं बक्शा

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola