Sitamarhi: पंसस व वार्ड सदस्य पद पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग पंचायतों में पंसस एवं वार्ड सदस्य के रिक्त पड़े पदों पर बुधवार को संपन्न हुए उप चुनाव की गिनती आज की जायेगी.

विज्ञापन

बथनाहा. प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग पंचायतों में पंसस एवं वार्ड सदस्य के रिक्त पड़े पदों पर बुधवार को संपन्न हुए उप चुनाव की गिनती आज की जायेगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जानकारी देते हुए बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजाराम पासवान ने बताया कि काउंटिंग के लिए प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन के दूसरी मंजिल चयनित किया गया है. निष्पक्ष व शांतिपूर्वक काउंटिंग के लिये अलग-अलग तीन टेबल बनाये गये हैं. सुबह के आठ बजे से काउंटिंग आरंभ की जायेगी. बताते चलें कि पंडौल ऊर्फ पंथ पाकर पंचायत के तत्कालीन पंसस के नौकरी में चले जाने के कारण यह पद रिक्त पड़े थे. वहीं, सिंगरहिया पंचायत वार्ड सदस्य के असमय निधन होने के कारण वहां की सीट खाली पड़ी थी. बीडीओ ने बताया कि काउंटिंग के दौरान अनावश्यक रूप से प्रवेश वर्जित रहेगा. विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस बलों की तैनाती रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन