Sitamarhi: भारत और नेपाल के कारोबारी करायेंगे व्यापार और पर्यटन का विकास

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

अब भारत और नेपाल के होटल व्यवसायी मिलकर काम करेंगे और व्यवसाय के अलावा पर्यटन का भी विकास करायेंगे.

विज्ञापन

Sitamarhi: सीतामढ़ी. अब भारत और नेपाल के होटल व्यवसायी मिलकर काम करेंगे और व्यवसाय के अलावा पर्यटन का भी विकास करायेंगे. पर्यटन के साथ व्यापार के विकास को लेकर भारत के सीतामढ़ी और नेपाल के कारोबारियों ने रणनीति बनायी. वहीं, एक-दूसरे के सहयोग का संकल्प लिया. शनिवार को सीतामढ़ी शहर के जानकी स्थान स्थित एक होटल में आयोजित सीतामढ़ी चैंबर ऑफ कामर्स तथा नेपाल के कारोबारियों की हुई अहम बैठक में कई फैसले लिये गये. सीतामढ़ी चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष दर्शन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि पर्यटन के विकास से व्यापार का विकास होगा. वहीं, रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे. बैठक में नेपाल के प्रमुख होटल व्यवसायी हीरा गौतम, नीरज सुवेदी, दीपेंद्र पराजुली, प्रयुस गौतम व सुभाष, चैंबर आफ कामर्स के अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, सुभाष केसरी, विशाल कुमार सिंह, सुवंश राय, पप्पू केशरी, दीपक मस्करा, कुणाल यादव, रुपलाल बैठा, पश्रुपति नाथ, राजू प्रसाद, वीरेंद्र मंडल, नीरज मंडल, अजय मंडल, अजीत कुमार व भाजपा के मीडिया प्रभारी रमण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन