व्यवसायी पुट्टु खान हत्याकांड : जमीन विवाद और पैसे के लेन-देन के एंगल से पुलिस की जांच

Updated:
विज्ञापन
व्यवसायी पुट्टु खान हत्याकांड : जमीन विवाद और पैसे के लेन-देन के एंगल से पुलिस की जांच

शहर के मेहसौल चौक वार्ड नंबर 23 निवासी व्यवसायी वसीम अहमद खान उर्फ पुट्टु खान की हत्या मामले में पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. शहर के मेहसौल चौक वार्ड नंबर 23 निवासी व्यवसायी वसीम अहमद खान उर्फ पुट्टु खान की हत्या मामले में पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. हालांकि पुलिस के दावे के मुताबिक इस मामले में दो संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सोमवार को मेहसौल थानाध्यक्ष फेराज हुसैन मृत व्यवसायी के घर पहुंचकर सूचक पिता रजी अहमद खान से जरूरी जानकारी लिया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से मृतक के घर के आसपास पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है. दूसरे दिन भी पुलिस टीम हत्या का प्राप्त सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया. इसमें संलिप्त शूटरों को चिन्हित किया जा रहा है. हत्या में राजनीति से जुड़े लोगों का नाम आने से यह हत्या हाइप्रोफाइल बन चुका है. इसमें अधिकांश अभियुक्त के भूमिगत हो जाने की बात कही जा रही है. पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में मामला जमीन विवाद और पैसे के लेन-देन का बताया जा रहा है. पुलिस इसी एंगल से जांच भी कर रही है. मृत व्यवसायी के पिता के आवेदन के आधार पर मेहसौल थाने में दर्ज प्राथमिकी में रीगा रोड निवासी पूर्व जिप उपाध्यक्ष देवेंद्र साह, कचोर पंचायत के पूर्व मुखिया राजोपट्टी अंसारी टोला निवासी असगर हुसैन अंसारी के अलावा शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल गांव निवासी मो नसीर अहमद उर्फ लाल पिता स्व उस्मान मियां, मेहसौल चौक यादव कॉम्पलेक्स निवासी धनंजय कुमार पिता स्व कैलाश राय, खेलाफत बाग निवासी अजीजुर रहमान पिता हफीजुर रहमान, भुतही थाना क्षेत्र के तिलंगी गांव निवासी एजाज शाह पिता स्व कादिर शाह एवं डुमरा थाना क्षेत्र के भासर परसौनी गांव निवासी विमलेश कुमार झा पिता नवल झा को आरोपित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन