छत के सहारे फंदे से लटकता युवक का शव बरामद

गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में रविवार के सुबह एक करीब 24 वर्षीय युवक का शव छत के फंदा के सहारे लटकता पाया गया.
रून्नीसैदपुर. गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में रविवार के सुबह एक करीब 24 वर्षीय युवक का शव छत के फंदा के सहारे लटकता पाया गया. मृतक की पहचान जिला के रीगा थाना क्षेत्र के सोनार गांव निवासी विजय कुमार झा के पुत्र कुणाल कुमार झा के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक कुणाल प्रेमनगर में अपने ननिहाल में अपने नाना शिलानाथ झा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था. शनिवार की रात वह अपने कमरे में सोने गया और रविवार की सुबह परिजनों ने कमरे के छत से फंदे के सहारे लटकता उसका शव देखा. घटना की सूचना गाढ़ा थानाध्यक्ष को परिजनों की ओर से दी गयी. सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेजा. पुअनि सह गाढ़ा थानाध्यक्ष आत्मानंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. वैसे मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




