दो दिन पूर्व मनुष्यमारा नदी में डूबे बुर्जुग का शव बरामद
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 18 Oct 2025 7:00 PM
थाना क्षेत्र के खैरवा गांव के वार्ड नंबर 10 में दो दिन पूर्व मनुष्यमारा नदी में डूबे बुर्जुग व्यक्ति का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया.
मेजरगंज. थाना क्षेत्र के खैरवा गांव के वार्ड नंबर 10 में दो दिन पूर्व मनुष्यमारा नदी में डूबे बुर्जुग व्यक्ति का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया. मृतक शनिचर मांझी (58 वर्ष) इसी गांव का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार, मृतक दो दिन पूर्व नदी में नहाने गया था. उसी क्रम में वह डूब गया. काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला तो एनडीआरएफ की टीम बुलायी गयी. काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी किनारे बांस के जड़ में फंसे शव को निकालने में सफल हुई. मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










