बागमती नदी के पुरानी धार में डूबी बच्ची का शव बरामद

थाना क्षेत्र की परशुरामपुर पंचायत के सुंदरगामा गांव में गुरुवार की दोपहर बागमती नदी की पुरानी धारा में नहाने के दौरान डूबी सात वर्षीय आकृति कुमारी का शव शुक्रवार को 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया.
परसौनी. थाना क्षेत्र की परशुरामपुर पंचायत के सुंदरगामा गांव में गुरुवार की दोपहर बागमती नदी की पुरानी धारा में नहाने के दौरान डूबी सात वर्षीय आकृति कुमारी का शव शुक्रवार को 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया. आकृति, सुंदरगामा गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी सोनेलाल ठाकुर की पुत्री थी. वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी. गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आकृति कुछ बच्चों के साथ नदी में नहाने गयी थी. नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयी. ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे नहीं बचाया जा सका. घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गयी. सूचना पर प्रमुख पति कुंदन सिंह घटनास्थल पर पहुंच पहले अपने स्तर से शव का खोजबीन की. नहीं मिलने पर एसडीआरएफ टीम को बुलाकर टीम के साथ खुद कुंदन सिंह नाव पर सवार होकर लगातार गुरुवार दोपहर से लेकर शुक्रवार तक तलाशी अभियान चलाया. अंततः शुक्रवार दोपहर सुंदरगामा पुल के समीप जलकुंभी में फंसा हुआ शव निकाल लिया गया. उसके बाद कुंदन सिंह ने इसकी सुचना पुलिस को दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. सीओ मनीषा कुमारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा. राजस्व विभाग की टीम को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




