मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण को लेकर घर-घर जाएंगे बीएलओ

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 29 Jun 2025 7:02 PM

विज्ञापन

अनुमंडल कार्यालय परिसर के समीप सम्राट अशोक भवन में रविवार को मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एइआरओ, बीएलओ पर्यवेक्षकों व बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ.

विज्ञापन

पुपरी. अनुमंडल कार्यालय परिसर के समीप सम्राट अशोक भवन में रविवार को मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एइआरओ, बीएलओ पर्यवेक्षकों व बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ, जिसमें बाजपट्टी विधानसभा के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ गौरव कुमार द्वारा मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. एसडीओ ने इसका मुख्य उद्देश्य सभी योग्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में कोई भी अपात्र व्यक्ति शामिल न हो तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी रहे. उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में प्रारंभिक चरण में बीएलओ घर- घर जाकर पहले से भरे हुए एन्युमरेशन फार्म वितरित करेंगे और उन्हें भरने में मतदाताओं का मार्गदर्शन करेंगे. साथ ही बीएलओ घर- घर जाकर भरे हुए फार्म संग्रह करेंगे. एसडीओ ने कहा कि इच्छुक मतदाता प्री फील्ड, एन्युमरेशन फार्म को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है. साथ ही, भरा हुआ फार्म और दस्तावेज भी ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं. मौके पर अवर निर्वाची पदाधिकारी कृपा शंकर चौधरी, बीडीओ नानपुर आबिद हुसैन, बोखड़ा बीडीओ अब्दुल कयूम समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन