गोली से घायल भाजपा नेता के भाई की ईलाज के दौरान मौत
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 22 Sep 2025 9:59 PM
रीगा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम भाजपा नेता विकास ओझा के भाई शिवम कुमार उर्फ विक्रम सिंह गोली से घायल हो गये थे, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी.
सीतामढ़ी. रीगा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम भाजपा नेता विकास ओझा के भाई शिवम कुमार उर्फ विक्रम सिंह गोली से घायल हो गये थे, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी. इलाज के दौरान एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में सोमवार को उनकी मौत हो गई. मृतक के पिता विजय ओझा ने बताया कि शिवम कुमार उर्फ विक्रम सिंह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था. वह वैदेही पाठशाला नामक निजी विद्यालय का संचालन करता था. मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर सैकड़ों स्थानीय और भाजपा समेत अन्य एनडीए के नेता और कार्यकर्ताओं ने अंत्येष्टि में भाग लिया. रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई विकास कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर पुलिस को अपना फर्द बयान दर्ज कराया है. फर्द बयान की कॉपी आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










