Sitamarhi: आम लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर बल

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के भुतही मंडल अंतर्गत मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

सोनबरसा. प्रखंड के भुतही मंडल अंतर्गत मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक हुई. इस दौरान मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार ने एनडीए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए आम लोगों को इसका लाभ दिलाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि अब तक बिहार में 30 लाख से अधिक गरीबों को पक्का मकान, 1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन, हजारों किलोमीटर ग्रामीण सड़क, हर घर नल से जल, 1.5 करोड़ किसानों को सालाना छह हजार आर्थिक सहायता, 1.25 करोड़ से अधिक परिवारों को आयुष्मान कार्ड आदि की सुविधा मिल चुकी है और आगे भी लाभ का सिलसिला जारी है. मौके पर विधानसभा प्रभारी नंदकिशोर सिंह, मंडल प्रभारी योगेश्वर मंडल, प्रमोद कुमार सिंह, नरेंद्र किशोर सिंह, बृजमोहन कुमार, विजेंद्र तिवारी, रवि शंकर प्रसाद, नंदलाल महतो व अभिमन्यु साह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन