नेपाली युवती के साथ बेलसंड का युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 9:28 PM
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 20वीं बटालियन के जवानों ने बुधवार की शाम मुसाचक गांव के समीप नेपाली युवती के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.
बैरगनिया. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 20वीं बटालियन के जवानों ने बुधवार की शाम मुसाचक गांव के समीप नेपाली युवती के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सरोज कुमार, बेलसंड थाना क्षेत्र के हसौर गांव निवासी विंदेश्वर राय का पुत्र है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक नेपाली युवती को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर ले जा रहा था. संदेह के आधार पर पूछताछ के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. युवती नेपाल के ललितपुर महानगरपालिका अंतर्गत वार्ड नं 12, प्रयाग पोखरी निवासी है. एसएसबी के पदाधिकारी चेतन कुमार के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने के उपरांत गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










