ePaper

जिला स्थापना दिवस : सात दिसंबर को होगा कलाकारों का चयन

Updated at : 04 Dec 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्थापना दिवस : सात दिसंबर को होगा कलाकारों का चयन

जिला का 53 वां स्थापना दिवस समारोह 10 एवं 11 दिसंबर को होना है. समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिला का 53 वां स्थापना दिवस समारोह 10 एवं 11 दिसंबर को होना है. समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. इसके लिए स्थानीय कलाकारों का चयन सात दिसंबर को सुबह 11 बजे से परिचर्चा भवन, समाहरणालय में होगा. पूर्व में यह चयन पांच दिसंबर को ही होना था, जिसमें बदलाव कर दिया गया है। सामान्य प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी बिरजू दास के हवाले से डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय कलाकारों के चयन हेतु आवेदन जमा करने की तिथि छह दिसंबर तक व कलाकारों के चयन की तिथि सात दिसंबर निर्धारित की गयी है. बताया कि कलाकारों व प्रतिभागियों की कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं है. उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रशासन द्वारा कोई विहित प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराया जायेगा. इच्छुक कलाकार/प्रतिभागी स्वयं सादे पेपर पर आवेदन कर सकते है. आवेदन में विधा (किस विधा में भाग लेंगे), पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक होगा. कलाकारों को आने-जाने का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा. वाद्ययंत्र कलाकार को चयन के लिए वाद्ययंत्र की व्यवस्था खुद करनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन