शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 16 Oct 2025 10:00 PM
शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.
सुरसंड. शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान स्थानीय निवासी रामलखन राय के पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि डायल 112 पर प्रतिनियुक्त पुअनि जयराम तिवारी के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 50 बोतल शराब के साथ साइकिल सवार तस्कर गिरफ्तार सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे स्थानीय कैंप के एसएसबी जवानों ने गुरुवार की अहले सुबह पिलर संख्या 302/3 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 50 बोतल देसी शराब के साथ एक साइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान चोरौत थाना क्षेत्र के सपहा गांव निवासी लक्ष्मण मुखिया के पुत्र विजय मुखिया के रूप में हुई है. एसएसबी के उपनिरीक्षक सामान्य विश्वम्भर दयाल के नेतृत्व में जब्त शराब व साइकिल के साथ गिरफ्तार तस्कर को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










