sitamarhi news: कराटे वर्ल्ड कप- 2025 के लिए अनुष्का व राहुल रूस के लिए हुए रवाना

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

विश्व कराटे कप -2025 के लिए जिले के थुम्मा गांव की बेटी अनुष्का अभिषेक (13) अंडर -14, 45 किग्रा कैटेगरी में कुमिते फाइट के लिए भारतीय टीम में शामिल होकर दिल्ली एयरपोर्ट से मॉस्को के लिए रवाना हुई.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. रूस की राजधानी मास्को में 4 से 8 अप्रैल आयोजित होने वाली विश्व कराटे कप -2025 के लिए जिले के थुम्मा गांव की बेटी अनुष्का अभिषेक (13) अंडर -14, 45 किग्रा कैटेगरी में कुमिते फाइट के लिए भारतीय टीम में शामिल होकर दिल्ली एयरपोर्ट से मॉस्को के लिए रवाना हुई. इनके साथ बतौर भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई राहुल श्रीवास्तव भी गए है. वे वर्ल्ड कप में कोचिंग के साथ -साथ 4 अप्रैल को होटल हनोई इंटरनेशनल में आयोजित होने वाली वर्ल्ड फेडरेशन के जनरल मीटिंग में भी विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. रूस जा रहे भारतीय टीम को रास वर्ल्ड की ओर से इंडिया का जर्सी व तिरंगा झंडा देकर विदा किया गया. इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के सचिव शेंडाई शिल्पी सोनम ने बताया कि पूरे टीम को बिहार के पूर्व खेल मंत्री सह राज्य सवात संघ, बिहार के मुख्य संरक्षक शिवचंद्र राम द्वारा खिलाड़ियों को जीत कर आने पर पटना स्थित कार्यालय पर जोरदार स्वागत की व्यवस्था किया जाएगा. साथ हीं टीम की विदाई में उपस्थित सेंडाई शिल्पी सोनम, अन्नू अभिषेक, उपासना आनंद, रनवीर श्रीवास्तव, शीतल कुमारी व स्वीटी राय, मुनेंद्र कुमार समेत सभी पदाधिकारी व खिलाड़ियों द्वारा अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दी गई. साथ ही भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई राहुल श्रीवास्तव ने भी कहा कि टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेगी और उम्मीद है कि भारतीय तिरंगा फिर से इस बार रूस में लहराएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन