हत्या के नौ माह बीतने पर भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं

जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के जमुआ टोला गइया गाछी में दहेज में आठ लाख कैश की डिमांड पूरी नहीं करने पर प्रीति कुमारी की सुसराल वालों ने हत्या कर दी, लेकिन आज तक इस मामले के अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
सीतामढ़ी. जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के जमुआ टोला गइया गाछी में दहेज में आठ लाख कैश की डिमांड पूरी नहीं करने पर प्रीति कुमारी की सुसराल वालों ने हत्या कर दी, लेकिन आज तक इस मामले के अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इस मामले में मृतका की मां नेपाल के रौतहट जिले के राजदेवी नगरपालिका वार्ड नंबर आठ बेलबिछवा निवासी प्रतिमा देवी पति हरेंद्र साह ने बुधवार को सदर एसडीपीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा है कि उसने पुत्री प्रीति कुमारी की शादी नौ माह पूर्व जमुआ टोला गइया गाछी निवासी गंगा साह के पुत्र कमलेश कुमार से की थी. दहेज को लेकर पुत्री को काफी प्रताड़ित किया गया. बाद में उसकी हत्या कर दी. इस संदर्भ में बैरगनिया थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूचिका का कहना है कि हत्या के आरोपित सुलह करने का दबाब बना रहे हैं तथा ऐसा नहीं करने पर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










