पॉक्सो एक्ट मामले का आरोपित गिरफ्तार

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

थाने की पुलिस ने सोमवार की रात मसाही गांव में छापेमारी कर पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुप्पी. थाने की पुलिस ने सोमवार की रात मसाही गांव में छापेमारी कर पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार रविशंकर उर्फ शिवचंद्र थाना क्षेत्र के मसाही गांव का ही रहनेवाला है. उसके विरुद्ध थाने में पॉक्सो एक्ट मामले में प्राथमिकी दर्ज है. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 31 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार सोनबरसा. भुतही थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर फुलकाहा मोड़ एनएच 22 के पास चेकिंग के दौरान 31 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के दलकावा वार्ड नंबर पांच निवासी मिट्ठू राय के पुत्र रामबाबू राय के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गयी है. बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन