पुनौरा में मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 16 Nov 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन

पुनौरा थाने की पुलिस ने शनिवार रात पुनौरा नुनिया टोला में छापेमारी कर पूर्व के मारपीट मामले में आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने शनिवार रात पुनौरा नुनिया टोला में छापेमारी कर पूर्व के मारपीट मामले में आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सिकंदर महतो के रुप में की गयी है. आवश्यक प्रक्रिया के उपरांत रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
शराब तस्करी मामले का आरोपित गिरफ्तार
सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को शराब तस्करी के मामले में आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार हरेंद्र कुमार, शिवहर जिले के कुकनी का रहनेवाला है. जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नगर थाना क्षेत्र से एक अज्ञात बाइक से शराब बरामद किया गया था. जांच के दौरान पता चला कि जब्त किया गया. बाइक आरोपी हरेंद्र कुमार के नाम पर रजिस्ट्रेशन है. आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है.शराब के नशे में हंगामा करता व्यक्ति गिरफ्तार
सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने संध्या गश्ती के क्रम में शनिवार को कोट बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति मोहल्ले का ही संजय कुमार है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




