पूर्व के मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 06 Aug 2025 7:14 PM

विज्ञापन

थाना पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के डंगराहा गांव में छापेमारी कर स्थानीय कन्हाई सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

मेजरगंज. थाना पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के डंगराहा गांव में छापेमारी कर स्थानीय कन्हाई सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व में मारपीट का मामला दर्ज है, जिसमें न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया है. शराब तस्करी मामले का आरोपित गिरफ्तार मेजरगंज. थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के बहेड़ा कैलाशपुर गांव में छापेमारी कर स्थानीय सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व में शराब तस्करी का मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन