दुर्घटना से बचाव व सुरक्षा की जानकारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2024 9:48 PM

विज्ञापन

ग्नि सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्थानीय अग्निशमन सेवा के कर्मियों द्वारा लगातार लोगों के बीच बैठक, मॉकड्रील, संभाषण व पर्चा के माध्यम से अग्नि कांड की दुर्घटना से बचाव व सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है.

विज्ञापन

रुन्नीसैदपुर. अग्नि सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्थानीय अग्निशमन सेवा के कर्मियों द्वारा लगातार लोगों के बीच बैठक, मॉकड्रील, संभाषण व पर्चा के माध्यम से अग्नि कांड की दुर्घटना से बचाव व सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है. शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की रैन विशुनी पंचायत के वार्ड नंबर तीन व खड़का पंचायत के वार्ड नंबर सात इब्राहिमपुर गांव में लोगों को जागरूक किया गया. अग्निशमन कर्मी संदीप कुमार, रौशन कुमार सिंह व गृहरक्षक रामजी मंडल द्वारा लोगों को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, अलाव व विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगने वाले आग, झुग्गी झोपड़ी व मवेशी घर में लगने वाले आग व खेतों की फसलों में लगने वाले आग से बचाव व सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया. साथ ही इससे संबंधित पर्चा व पोस्टर भी वितरित किया गया. मौके पर उपमुखिया कुंती देवी, जानकी बैठा, सोनू कुमार, संजय दास, राकेश बैठा, सुनीता कुमारी, कपल राम, वासुदेव राम, नितेश कुमार, दीपक राम, सीता देवी व नमोनाथ राम समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन